कृषि मंत्री के आवास पर फायरिंग में प्रयुक्त हथियार जब्त करने के लिए पुलिस विधायक कुंवर प्रणव को तलाश रही है। पुलिस की एक टीम सोमवार रात रुड़की के लिए भेजी गई है।
चैंपियन मामले में पुलिस पर चौतरफा दबाव है। चैंपियन के आत्मसपर्मण करने और गढ़ी कैंट थाने से जमानत पर रिहा होने के बावजूद उनकी मुसीबतें कम नहीं हुई हैं। कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिए पुलिस चैंपियन को ट्रेस करने में जुटी है।
पढ़ें, कुंवर प्रणव चैंपियन से डर रही हैं पुलिस
विधायक की लोकेशन अलग-अलग जगह मिल रही है। पुलिस ने चैंपियन को जमानत देते समय अपना असलहा (रिवाल्वर या पिस्टल) ब्लैस्टिक जांच के लिए जमा कराने को कहा था। लेकिन चैंपियन ने फायरिंग करने वाले हथियार को जमा नहीं कराया है। इसके चलते उसकी ब्लैस्टिक जांच नहीं हो पा रही है।
पढ़ें, चैंपियन ने किया सरेंडर, जमानत भी मिली
इसके अलावा पुलिस मामले में आर्म्स एक्ट में मुकदमा भी नहीं दर्ज कर पाई है। एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि हथियार को जब्त कर ब्लैस्टिक जांच के लिए भेजा जाएगा। उसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि किस हथियार से फायरिंग हुई है। इसके बाद ही चैंपियन की पिस्टल का लाइसेंस रद्द किया जाएगा। साथ ही विधायक से पूछताछ भी की जाएगी।
खंडूडी की हालत में सुधार
हरक सिंह रावत के आवास पर हुई हर्ष फायरिंग में घायल कांग्रेसी नेता विवेकानंद खंडूडी की हालत में सुधार है। सीएमआई के डायरेक्टर आरके जैन ने बताया कि खंडूड़ी की स्थिति में सुधार है। लेकिन उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज करने में दो-तीन और लगेंगे।