फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में सेक्स रैकेट का खुलासा, जिस्म के धंधे से छुड़ाई गईं 7 युवतियां

Fri, 01 Jul 2016 08:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • एमडीडीए कालोनी में छापा मारकर सात युवतियां कराई मुक्त
  • पुलिस को मिली डायरी, धंधे का पूरा हिसाब-किताब दर्ज
विज्ञापन
सेक्स रैकेट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसओजी और पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने एमडीडीए कॉलोनी में छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने महिला समेत दो संचालकों को गिरफ्तार कर सात युवतियों को मुक्त कराया है। पुलिस को यहां से एक डायरी भी मिली है, जिसमें पूरे गोरखधंधे का हिसाब-किताब दर्ज है।
विज्ञापन


सहायक पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने बताया कि पटेलनगर की एमडीडीए कॉलोनी में देह व्यापार की शिकायतों के मद्देनजर एसओजी और पटेलनगर पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई थी।

पड़ताल के बाद एमडीडीए कालोनी के फ्लैट नंबर 33 पर छापा मारकर संचालक संजय पाल निवासी प्रकाश विहार और साथी महिला को गिरफ्तार किया है।

बांग्ला में लिखी है डायरी
यहां से सात युवतियों को मुक्त कराया गया है, जो मुंबई, पंजाब, कानपुर, दिल्ली और देहरादून की रहने वाली हैं। संचालिका पहले भी इस गोरखधंधे में शामिल रही है। इस नेटवर्क के बारे में कुछ और जानकारियां मिली हैं, जिनकी पड़ताल की जा रही है। मौके से एक डायरी भी मिली है, उसका भी अध्ययन कराया जा रहा है। पूरी डायरी बंगला भाषा में लिखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें