head chopped dead body found Rajaji National Park
- फोटो : jogendra mavi
सिक्योरिटी गार्ड की हत्या के मामले में अगले दिन भी युवक का कटा हुआ सिर बरामद नहीं हो पाया। वहीं पुलिस ने गार्ड के साथ फैक्ट्री में काम करने वाले और आसपास के एक दर्जन से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सर्विलांस और संदिग्धों से पूछताछ में कुछ सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। जल्द खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।
मूल रूप से बलिया महाराजपुर निवासी नितेश कुमार का सिर कटा शव मंगलवार को हिलबाईपास मार्ग से दो सौ मीटर अंदर टाइगर रिजर्व पार्क में मिला था। नितेश हरिद्वार औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में ही सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था।
हत्या और धड़ से गर्दन अलग करने के मामले की पुलिस महिला संबंधों सहित तमाम पहलुओं को सामने रखकर जांच कर रही है। युवक का कटा हुआ सिर ढूंढने के लिए पुलिस टीम ने अगले दिन भी जंगल में सर्च अभियान चलाया। मगर सिर का कुछ पता नहीं चल पाया।