फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कहां, भूताें ने बेरहमी से डाक्टर का किया कत्ल

Wed, 17 Aug 2016 08:16 PM IST
टीम डिजिटल, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे
विज्ञापन
 नौबस्ता के हंसपुरम में ए वन सेक्टर निवासी डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह (६०) का रक्तरंजित शव मंगलवार को घर के आंगन में पड़ा मिला। घर अंदर से बंद था। घर के सभी कमरों में ,गद्दे, फ्रिज के अंदर, बाथरूम और दीवारों पर चारों ओर खून के छींटे थे। घटना इतनी रहस्यमयी थी की पुलिस भी घनचक्कर हाे गर्ई। एसपी साउथ, सीओ गोविंदनगर, नौबस्ता इंस्पेक्टर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, ताे पड़ोसियों ने बताया की डॉ. ज्ञान प्रकाश अक्सर डरा-डरा महसूस किया करते थे। उन्होंने पड़ोसियों से बताया था कि उनको छत पर पांच से ६ महिलाएं नाचती हुई दिखाई दीं थी।
विज्ञापन


 

एक दिन पहले भी भूताें से डर गए थे

फाइल फाेटाे
मौत के एक दिन पहले शाम को भी वह अचानक से पड़ोसी का दरवाजा खटखटाने लगे थे। पड़ाेसियाें काे बताया था की उनके छत पर कर्ई आत्माएं नाच रहीं हैं। वह उन्हें मार देंगी।  किसी तरह पड़ाेसियाें ने उन्हें समझाकर शांत कराया  था।  ।
 
विज्ञापन

पीएम रिपाेर्ट में अनाेखी इंजरी

हेड इंजरी
उधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेंड इंजरी से मौत होने की पुष्टि हुई है। डॉ. के शरीर पर दोनों कानों के ऊपर, घुटनों पर चोंट के निशान मिले हैं। ज्ञान प्रकाश का धरीपुरवा सब्जीमंडी स्थित क्लीनिक है। बेटा धीरेंद्र नोएडा में इंजीनियर है। पत्नी की मौत के बाद वह अकेले ही घर पर रहते थे। ज्ञान प्रकाश के भाई वीरेंद्र ने लूटपाट के बाद हत्या का आरोप लगाया है। एसपी के मुताबिक जांच में चोरी या लूट जैसी बात सामने नहीं आई है। फारेंसिक अधिकारी डॉ. पीके श्रीवास्तव ने बताया कि डॉ. ज्ञान हाईपर टेंशन की दवाई खाते थे। खैर, आसपास लाेगाें के बीच यही चर्चा रही की डाक्टर का कत्ल भूताें ने ही कर दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें