राजधानी की मसूरी रोड पर शराब के नशे में धुत युवकों ने जमकर हुड़दंग किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं और छात्राओं से अभद्रता भी की।
कुछ लोगों ने विरोध किया तो युवकों ने उनसे मारपीट कर डाली। ग्रामीण जुटे तो युवक हथियार लहराते हुए फरार हो गए। बाद में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने राजपुर थाने का घेराव किया।
पढ़ें, केदारबाबा का हुआ 'महाभिषेक'
बुधवार रात राजपुर क्षेत्र में शराब के नशे में धुत कुछ बाइकसवार युवक दून से मसूरी जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने कुछ महिलाओं और छात्राओं पर छींटाकशी की। देवी प्रसाद गोदियाल और धर्मदत्त थपलियाल शिखर ने विरोध किया तो युवकों ने उन्हें पीट दिया। सूचना पर मकड़ैत गांव के ग्रामीण वहां पहुंच गए।
पढ़ें, एक गिलास में समा जाती है देहरादून की बारिश
वहीं, शराबी युवकों के भी कुछ साथी आ गए। इस बीच राजपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी युवकों को पकड़ने की बजाय पास की दुकान पर चाय पीते रहे। ग्रामीणों ने विरोध किया तो युवक हथियार लहराते हुए भाग गए।
पढ़ें, उत्तराखंड में पकड़ी गई सबसे बड़ी चोरी
बाद में ग्रामीण राजपुर थाने पर पहुंचे और हंगामा किया। आरोप है कि पुलिस ने थाने में पीड़ित पक्ष के ही दो लोगों की पिटाई कर दी। इससे नाराज ग्रामीणों ने नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र के ठोस कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...