फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज से लदे ट्रक की तालशी ली तो निकला कुछ ऐसा कि सन्न रह गई पुलिस टीम

Sun, 08 Jul 2018 08:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
onion
विज्ञापन
पुलिस टीम ने जब प्याज से लदे ट्रक की तलाशी ली तो असलियत जानकर उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं।
विज्ञापन


पहाड़ ले जाई जा रही शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी गई है। शराब तस्कर ट्रक में प्याज के बोरों की आड़ में अंग्रेजी शराब की 600 पेटियां ले जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक चालक व शराब के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

पुलिस के मुताबिक उन्हें एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि दून बिजनेस पार्क के पास शराब से लदा ट्रक खड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो ट्रक में पीछे प्याज के 40 बोरे रखे हुए थे। बोरे हटाए गए तो अंदर शराब की पेटियां रखी हुई थी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

यह शराब चंडीगढ़ से पौड़ी व अन्य जनपदों में ले जा रहे थे

शराब तस्करी - फोटो : amar ujala
पुलिस ने चालक और ट्रक में मौजूद अन्य व्यक्ति से पूछताछ की तो पता चला कि वे यह शराब चंडीगढ़ से पौड़ी व अन्य जनपदों में ले जा रहे थे। थानाध्यक्ष क्लेमेंटटाउन डीएस नेगी ने बताया कि सभी शराब हरियाणा निर्मित है।

पूछताछ में चालक ने अपना नाम निर्मल सिंह और दूसरे युवक ने अपना नाम मनप्रीत निवासी बबैन पिपली रोड पुराने गुरुद्वारा के पास थाना बबैन जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा बताया।

पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनके आगे एक गाड़ी और थी जो कि रेकी करते हुए चल रही थी। यह शराब उन्होंने यमुनानगर से खरीदी थी। पुलिस दूसरी गाड़ी की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें