फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती बनी ढाल, ला रहे थे स्मैक

Tue, 03 Sep 2013 10:46 AM IST
अमर उजाला, अंशुल डांगी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के रायवाला थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कार में स्मैक लेकर आ रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। अजबपुर निवासी अभिषेक कठैत और रेसकोर्स निवासी अंकुर रावत ने स्मैक कार की स्टीयरिंग में छुपाई थी।
विज्ञापन


मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सोमवार सुबह पुलिस रायवाला में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक कार को रुकवाया गया। कार में दो युवक और दो युवतियां सवार थीं।

पढें...बाप बैंक में अधिकारी, बेटा चोर

स्टीयरिंग में 35 ग्राम स्मैक
पूछताछ हुई तो युवक घबरा गए। कार की तलाशी ली गई तो स्टीयरिंग में कुछ खराबी नजर आई। पुलिस ने स्टीयरिंग खोला तो उसमें से 35 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित अभिषेक और अंकुर ने बताया कि वे बरेली से स्मैक ला रहे थे।

एसएसपी केवल खुराना ने बताया दोनों पुलिस की नजरों से बचने के लिए युवतियों को साथ ले गए थे। युवतियों को स्मैक के बारे में जानकारी नहीं थी।

लंदन से किया है बीए
पूछताछ में पता चला कि अभिषेक कुछ समय पहले ही लंदन से बीए ऑनर्स की पढ़ाई कर लौटा है। जबकि अंकुर आईएमए कालेज दिल्ली से मर्चेंट नेवी की पढ़ाई कर रहा है।

डिनर के बहाने ले गए थे
पूछताछ में युवतियों ने बताया कि दोनों ने उनको रविवार रात डिनर के लिए बुलाया था। घूमने के बहाने वे पहले शहर से बाहर निकले और फिर बरेली तक जा पहुंचे। युवतियों के मुताबिक वहां उन्होंने कार में स्मैक कब रखी, उन्हें नहीं मालूम।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें