फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फेसबुक प्रेमी' के साथ मिली अधिकारी की नाबालिग बेटी

Wed, 29 Oct 2014 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र से लापता शिक्षा अधिकारी की नाबालिग बेटी को पुलिस ने हरियाणा से बरामद किया है। साथ ही प्रेमी युवक को भी पुलिस ने गिरफ्त में लिया।
विज्ञापन


युवक ने कहा, की है शादी
युवक ने दावा किया है कि उन्होंने हरियाणा में शादी की है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है वहीं लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक शिक्षा अधिकारी की पुत्री 8 अक्तूबर को संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। पुलिस ने तहरीर के बाद मामले की जांच पड़ताल की थी।

मामले की जांच कर रहे एसआई ध्वजवीर को सूचना मिली थी कि लड़की लुहार हेडी जिला झज्जर हरियाणा में रह रही है।

एसआई ध्वजवीर ने बताया कि उन्होंने लुहारहेड़ी गांव निवासी नीरज के घर से लड़की को बरामद कर लिया। साथ ही आरोपी नीरज को भी गिरफ्त में लिया गया है।
विज्ञापन

फेसबुक के ज‌र‌िए शुरू हुई थी प्रेम कहानी

उन्होंने बताया कि आरोपी युवक ने लड़की से शादी करने की बात कही है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि लड़की नाबालिग है। इसके प्रमाण परिजनों ने पुलिस को उपलब्ध करा दिए है।

एसआई ने बताया कि आरोपी नीरज के खिलाफ अपहरण और पॉस्को की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

चैट से बढ़ी बात
नाबालिग लड़की के साथ पकड़े गए नीरज ने बताया कि उसकी मुलाकात करीब दो साल पूर्व फेसबुक के जरिए लड़की से हुई थी। फेसबुक पर चैट करते-करते उनकी दोस्ती हो गई। इसके बाद फोन नंबर मिला तो बात प्यार तक पहुंच गई।

वह उससे मिलने के लिए भी आता था। उसने बताया कि दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है। कम उम्र के बारे में उसका कहना था कि उसके नहीं पता था की टीसी में उसकी उम्र कम र्है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें