पूर्व जिला होम्योपैथी अधिकारी की पत्नी की हत्या में दून के एक सुपारी किलर का नाम सामने आ रहा है। पुलिस को कई सबूत मिले हैं, जिसके बाद कुछ दिन से फरार इस किलर की तलाश की जा रही है।
पढ़ें, मुजफ्फरनगर दंगे के 'आरोपी' को पकड़ने आई यूपी पुलिस
दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ के आधार पर सुपारी देने वाले का भी सुराग लिया जा रहा है। आईजी राम सिंह मीणा के रिश्तेदार डा. जेपी शर्मा की पत्नी राजेश शर्मा (70) की शनिवार दोपहर घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। घटना के एक हफ्ते बाद भी पुलिस खुलासे को लेकर दबाव में है।
पढ़ें, अब ट्रेन से पहुंचेगे केदारनाथ
दरअसल, पुलिस को ऐसे तमाम संकेत मिले हैं जो इशारा कर रहे हैं कि हत्या कराने में डा. शर्मा परिवार का कोई करीबी शख्स शामिल था, लेकिन पर्याप्त सबूत मिलने तक पुलिस उस पर हाथ डालने से बच रही है। सूत्रों के मुताबिक सुपारी किलर के साथ कुछ और लोग हत्या में शामिल हो सकते हैं।
सीओ सदर स्वतंत्र कुमार ने बताया कि मामले की कई एंगल से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...