उसके बाद दोनों बाइक से हरिद्वार घूमने निकल पड़े। जैसे ही प्रेमी युगल हरिद्वार की ओर से निकले किसी ने पुलिस को स्थानीय युवती को अंजान युवक के साथ जाने की सूचना दे दी। इस दौरान पुलिस ने लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर पथरी के निकट रोक लिया।
पुलिस जब युवक से पूछताछ करने लगी तो वह जवाब नहीं दे पाया। युवती भी युवक को लेकर पुलिस को स्पष्ट नहीं बता पाई। इसके बाद पुलिस दोनों को लक्सर ले आई और लक्सर कोतवाली में बिठाकर परिजनों को सूचना दे दी। एसएसआई राकेश कुमार ने बताया कि युवती को उसके परिजनों के साथ भेज दिया है। युवक से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।