फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को साथ लेकर घर से भागा युवक, लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि पकड़े गए दोनों 

Fri, 15 Sep 2017 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक एक लड़की को अपने साथ बहला फुसलाकर घर से भगा ले गया। लेक‌िन तभी कुछ ऐसा हुआ क‌ि दोनों पकड़ में आ गए। वसंत विहार पुलिस ने फेसबुक की मदद से गायब हुई किशोरी को हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया है। किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले को भी दबोच लिया गया है।
विज्ञापन


वसंत विहार क्षेत्र से एक किशोरी 13 सितंबर की शाम गायब हो गई थी। पुलिस ने पोस्को अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी पर सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया था।

इसी बीच उसके फेसबुक एकाउंट से एक युवक से बातचीत होने की बात सामने आई। युवक के मोबाइल नंबर की लोकेशन से साफ हुआ कि दोनों हरिद्वार में हैं। वसंत विहार एसओ संजय मिश्रा ने बताया कि 24 घंटे में ही पुलिस ने आरोपी अभय सिंह निवासी शेखपुरा हरिद्वार को दबोच कर किशोरी को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें