घरेलू गैस सिलेंडर की चोरी कर रहे एक युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर धुनाई कर दी। हालांकि युवक खुद को लगातार बेकसूर बताता रहा, लेकिन एजेंसी कर्मियों ने उसे पकड़कर आखिर पुलिस के हवाले कर दिया।
पटेलनगर स्थित चुघ गैस सर्विस पर शनिवार की दोपहर कुछ लोग एक युवक को बुरी तरह पीट रहे थे। बीच सड़क पर युवक की पिटाई कर रहे लोग बार-बार उससे गैस सिलेंडरों के बारे में पूछ रहे थे। पता चला कि युवक सिलेंडर चोरी करते पकड़ा गया था।
पढ़ें,महिलाएं नहीं कर सकतीं राजधानी में ये काम
चुघ गैस सर्विस के एक कर्मचारी ने बताया कि दोपहर करीब सवा दो बजे घरेलू गैस सिलेंडर से भरी एक छोटी गाड़ी एजेंसी के बाहर खड़ी थी। गाड़ी का चालक और सहयोगी कलेक्शन जमा करने ऑफिस के अंदर गए थे।
इसी बीच समीप की दुकान से चाय पीकर लौट रहे एक कर्मचारी को एक युवक गाड़ी से गैस सिलेंडर खींचता दिखा, लेकिन जैसे ही उसने कर्मचारी को आता देखा, सिलेंडर छोड़ दिया। पूछने पर बताने लगा कि वह यह देख रहा था कि सिलेंडर भरे हैं या खाली।
पढ़ें, यौन शोषणः 'डीजीपी और ममता बोहरा ने रची कहानी'
पूछने पर उसने अपने को रायपुर निवासी और कनेक्शन रेसकोर्स का बताया। इसी बीच वह जाने लगा तो लोगों ने संदेह होने पर उसके पकड़कर धुनाई कर दी। युवक बार-बार अपने को बेकसूर बताता रहा। आखिर में उसको पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।