फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी परवरिश के बावजूद महंगे शौक ने बनाया चोर

Sat, 13 Feb 2016 08:10 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
अच्छी परवरिश देने के बावजूद भी महंगे शौक ने पेट्रोल कारोबारी और सिपाही के बेटों को चोर बना दिया। रुड़की में नगर निगम पार्षद की कार चुराने वाले पेट्रोल पंप कारोबारी और सिपाही के बेटों समेत चार छात्र निकले।
विज्ञापन


अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए उन्होंने योजना बनाकर कार चोरी की थी। पुलिस और एसओजी ने चारों छात्रों को गिरफ्तार कर कार बरामद कर ली। शनिवार को एसपी देहात प्रमेन्द्र डोबाल ने सिविल लाइंस कोतवाली में कार चोरी का खुलासा किया। पकड़े गए आरोपियों की बैकग्राउंड पता चलने पर पुलिस भी हैरत में पड़ गई।

शहर के सोत मौहल्ला से भाजपा पार्षद दिनेश शर्मा की कार पिछले महीने घर के बाहर से चोरी हो गई थी। पुलिस चौकी के पास से सेंट्रल लॉक और गियर लॉक के बावजूद कार चोरी होने से तमाम सवाल खड़े हो रहे थे। एसपी देहात प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन व सीओ कुलदीप असवाल के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी की टीम ने वेस्ट यूपी तक के कार चोर गिरोह खंगाले।
विज्ञापन


शनिवार को अक्षय उर्फ दीपक निवासी जटोल देवबंद सहारनपुर, आकाश निवासी झबरेड़ी, विनय शर्मा निवासी महावीर एन्कलेव रुड़की व आयुष निवासी द्वारिका अपार्टमेंट रुड़की को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कार बरामद कर ली। पुलिस के मुताबिक 11वीं के छात्र आयुष के पिता यूपी पुलिस में सिपाही है। जबकि बीबीए के छात्र विनय के पिता के लक्सर व मुजफ्फरनगर में दो पेट्रोल पंप होने के साथ साथ 18 टैंकर है।

बीसीए कर रहा आकाश और बीकॉम के छात्र अक्षय का परिवार भी आर्थिक रूप से संपन्न है। चारों छात्र शहर के अलग अलग कॉनवेंट स्कूल व निजी इंस्टीटयूट के छात्र हैं। एसपी देहात प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि आयुष का परिवार कुछ साल पहले तक पार्षद दिनेश शर्मा के पड़ोस में रहता था।

उसका पार्षद के घर में आना जाना था। प्लानिंग के तहत आयुष ही पार्षद के घर से कार की चाबी चुराकर लाया था। उसके बाद चारो ने कार चोरी को अंजाम दे डाला। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र पाल सिंह भदौरिया समेत पार्षद दिनेश शर्मा ने भी पुलिस टीम को उत्साहवर्धन किया।

खुलासा करने वाली टीम
कार चोरी का खुलासा करने वाली टीम में एसओजी प्ररी हरपाल सिंह, लखनौता चौकी प्रभारी लोकेन्द्र बहुगुणा, सोत चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार, एसओजी सिपाही चंद्रशेखर, अशोक, आशुतोष तिवारी, महिपाल सिंह, रविन्द्र खत्री, जाकिर हुसैन, कोतवाली सिपाही विनोद कुमार, प्रवीण कुमार, राहुल व अकबर अली आदि शामिल रहे।

पुलिस ने खरीदार बनकर दबोचे आरोपी
पुलिस ने मुखबिर तंत्र के जरिये कार चोरों को पकडने का जाल बिछाया था। जिसमें स्विफ्ट डिजायर कार खरीदने की बात कुछ लोगों को बताई गई। देवबंद के एक गांव से कार बिकने की सूचना पर पुलिसकर्मियों ने पहचान छिपाकर तीन लाख रुपये में सौदा तय किया। आरोपियों ने कार की नंबर प्लेट हटाकर एप्लाइड फोर की नंबर प्लेट लगाई हुई थी। जिससे कार नई लगने पर ज्यादा दाम मिल सके।

एनएसयूआई का लीडर भी है एक आरोपी
कार चोरी में गिरफ्तार हुआ बीबीए का छात्र विनय कांग्रेस की स्टूडेंट विंग एनएसयूआई से भी जुड़ा है। छात्र हित के मसलों पर वह अक्सर कोतवाली भी आता जाता रहता था।

परिजनों को नहीं हुआ विश्वास
पकड़े गए चारों आरोपी छात्र होने से पुलिसकर्मियों को अफसोस भी है कि पढ़े लिखे नौजवानों ने अपने शौक के लिए जुर्म का रास्ता अपना लिया। पुलिसकर्मी के बेटे आयुष की उम्र तो अभी 17 साल से भी कम है। वहीं उनके घरवालों को भी विश्वास नहीं हुआ कि उनके बेटे ऐसा कर सकते हैं।

मगर सच सामने आने पर परिजनों को बेहद धक्का लगा। बेहतरीन शिक्षा के लिए महंगे स्कूल कॉलेजों को मोटी फीस अदा करने और हर तरह का ध्यान रखने के बावजूद बच्चों ने कलंक लगा दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें