फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक एटीएम से 42 लाख की टप्पेबाजी में तमिलनाडु गैंग गिरफ्तार, ऐसे करते थे ठगी

Fri, 28 Jul 2017 03:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
arrest
विज्ञापन
आईसीआईसीआई बैंक शाखा में एटीएम में नगदी डाल रहे कर्मचारी को गच्चा देकर 42 लाख रुपये की टप्पेबाजी करने वाले गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार हुए हैं। गैंग तमिलनाडु का है। चार अभी फरार हैं।
विज्ञापन

        
कांवड़ यात्रा के दौरान चंद्राचार्य चौक के पास आईसीआईसीआई बैंक शाखा में एटीएम में नगदी डाल रहे एसआईपीएल कंपनी के कर्मचारी सुनील कुमार को गच्चा देकर टप्पेबाज 42 लाख की रकम से भरा बैग ले उड़े थे। सीसीटीवी कैमरे में पांच आरोपी कैमरे में कैद हुए थे। सीआईयू की प्रारंभिक पड़ताल में प्रकरण के तार तमिलनाडु से जुड़े होने की बात सामने आई थी। वारदात का परत दर परत खुलासा होने पर सीआईयू, ज्वालापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने महाराष्ट्र का रुख किया।    
         
महाराष्ट्र के शिरडी में छिपे गैंग के पांच सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पूछताछ में सामने आया कि गैंग के नौ सदस्य हरिद्वार आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद चार सदस्य रकम लेकर तमिलनाडु रवाना हो गए थे। पचास हजार की रकम लेकर बाकी पांच सदस्य शिरडी पहुंच गए थे। 
विज्ञापन


सीआईयू और ज्वालापुर पुलिस ने हत्थे चढ़े आरोपियों को शिरडी कोर्ट में पेश किया, जहां से छह दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लेकर उन्हें यहां लाया जा रहा है। ये गैंग देश भर में बैंक शाखाओं के अंदर घुसकर इसी तरह की टप्पेबाजी की अनेकों वारदात को अंजाम दे चुका है। गैंग के चार सदस्य रकम लेकर तमिलनाडु चले गए हैं,  इसलिए पुलिस टीम तमिलनाडु के लिए रवाना होगी।     
        
दो दिन लॉज में ठहरा था गैंग            
हरिद्वार। दो दिन हरिद्वार में रहकर गैंग ने कई बैंक शाखाओं में दस्तक दी थी, लेकिन किसी वारदात को अंजाम नहीं दे पाए थे। 16 जुलाई को गैंग हरिद्वार पहुंचा था और एक लॉज में यह ठहरे थे। ये गैंग बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद वहां नहीं ठहरता है।
             
दिल्ली में फोर्स ने डाला डेरा            
हरिद्वार। गैंग के पांच सदस्यों के हत्थे चढ़ने के बाद ही हरिद्वार से पुलिस फोर्स शिरडी के लिए रवाना हो गई थी, ताकि आरोपियों को लाने में दिक्कत न हो। दिल्ली में भी स्थानीय पुलिस ने डेरा डाल लिया है। आरोपियों के रेल मार्ग से हरिद्वार लाया जा रहा है, इसलिए पुलिस फोर्स की आवश्यकता खासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें