फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आयकर अधिकारी बन ऐंठे 30 लाख

Fri, 14 Mar 2014 03:52 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते एक साल में ज्वालापुर निवासी तीर्थ पुरोहित नरेंद्र कीर्तिपाल से फर्जी आयकर अधिकारी बनकर 30 लाख रुपये ऐंठ लिए। बृहस्पतिवार को फिर से दो लाख रुपये वसूलने आए एक फर्जी आयकर अधिकारी को तीर्थ पुरोहित ने दबोच लिया, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


पढ़ें, ...तो एनडी तिवारी लड़ेंगे सपा से चुनाव!

आरोपी हरियाणा के अंबाला कैंट के निवासी है। पुरोहित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पढ़ें, कब छंटेगी चार धाम यात्रा पर मंडरा रही धुंध?

मोहल्ला नीलखुदाना निवासी तीर्थ पुरोहित नरेंद्र कीर्तिपाल की हरिद्वार में शिवदयाल की हवेली कैंपस में पंडित कन्हैया लाल नाम से गद्दी है। बीते एक वर्ष पहले बुजुर्ग तीर्थ पुरोहित से आयकर विभाग के अधिकारी बनकर कुछ युवा पहुंचे थे।

बेटे को बताया तो मामला खुला

आरोप है कि आयकर चोरी के नाम पर उनसे किस्तों में 30 लाख की रकम ऐंठ ली गई। पुरोहित ने कुछ दिन पहले अपने बेटे अविनाश को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।

बृहस्पतिवार को तीन युवक आयकर अधिकारी बनकर फिर से तीर्थ पुरोहित के घर दो लाख रुपये वसूलने पहुंचे। तीर्थ पुरोहित ने अपने बेटे व अन्य तीर्थ पुरोहितों के संग मिलकर युवकों को घेर लिया। दो युवक मौके से फरार हो गए जबकि एक युवक को धर लिया गया। तीर्थ पुरोहित हत्थे चढे़ युवक को लेकर सीधे कोतवाली ज्वालापुर पहुंचे।

एसएसआई अनुज सिंह के अनुसार आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद फैयाज पुत्र अकबर शेख निवासी रेसकोर्स अंबाला कैंट हरियाणा बताया। फरार साथियों के नाम परवेश व विजय कुमार बताया।

एसएसआई के अनुसार आरोपी युवक अंबाला के एक डिग्री कालेज में स्नातक का छात्र हैं। उसके फरार साथी आईटीआई के छात्र हैं। तीर्थ पुरोहित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

बीमा पॉलिसी के दम पर कर रहे थे वसूली

अवैध वसूली के खेल की जड़ बीमा पॉलिसी निकलकर आई है। बीमा पॉलिसी में गड़बड़ी होने पर डरा धमकाकर तीर्थ पुरोहित से अवैध वसूली का सिलसिला पिछले एक वर्ष से चल रहा था।

पुरोहित तक पहुंचने के लिंक का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार फर्जी आयकर अधिकारियों की संख्या 10-12 के आसपास है। हर बार अलग फर्जी अधिकारियों की टोली वसूली के लिए पहुंचती थी।

हत्थे चढे़ आरोपी फैयाज ने भी यह बात कबूल की है कि वे बीमा पॉलिसी के बूते ही रकम वसूल रहे थे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बीमा पॉलिसी में किस तरह की गड़बड़ी होने पर वह वसूली कर रहे थे।

एसएसआई अनुज सिंह ने बताया कि तीर्थ पुरोहित तक पहुंचने का लिंक भी खंगाल रहे हैं।
विज्ञापन

लाखों लुटाए, चेहरे पर शिकन तक नहीं

फर्जी आयकर अधिकारी बने युवकों का खौफ तीर्थ पुरोहित में इस कदर भरा था कि 30 लाख की रकम थमा चुके तीर्थ पुरोहित ने किसी से इसकी चर्चा नहीं की।

तीर्थ पुरोहित से जब पूछा कि वह आखिर चुप क्यों रहे। इस सवाल पर बोले कि डर गए थे। आयकर चोरी में पूरे परिवार को जेल भेजने की बात कहकर डराया धमकाया जा रहा था। बोले कि 30 लाख रुपये ठग लेने पर भी जब वह बाज नहीं आए तब हिम्मत दिखाकर बेटे को आपबीती सुनाई।

तीर्थ पुरोहित को धमकाते रहे
कोतवाली में मौजूद तीर्थ पुरोहित को मोबाइल फोन पर धमकी भरी कॉल आते रहीं। कॉल कर रहे शख्स दबोचे गए फैयाज को छुड़वाने के लिए तीर्थ पुरोहित को डराते धमकाते रहे।

फर्जी अफसर का पिता सैन्यकर्मी
पुलिस के हत्थे चढे़ फर्जी आयकर अधिकारी मोहम्मद फैयाज का पिता जम्मू-कश्मीर में सेना में हवलदार के पद पर तैनात है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें