चार दिन पहले जिन संदिग्धों की तलाश में पुलिस देहरादून से मसूरी तक छापेमारी करती रही। वे बिहार के मोतिहारी जिले के चादर गैंग के सदस्य निकले। पुलिस ने इस गैंग के 11 सदस्यों को कल रात पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया।
इस गैंग ने 25 फरवरी की रात को रजा रोड पर एक इलेक्ट्रिकल शॉप में चोरी की थी। इसके बाद ये मसूरी बस अड्डे के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। पुलिस तभी से इन चोरों के पीछे पड़ी थी।
इनके पास से 1.45 लाख रूपए बरामद हुए। यह चोर ज्यादातर दुकानों को अपना निशाना बनाते है। चोरी के दौरान पकड़ में न आए इसके लिए इन शातिरों ने पहले इंतजाम किए रहते थे।
जिस दुकान में चोरी करने जाते उसके बाहर चादर टांग देते थे। कहीं से कुछ आभास होता तो चादर ओढ़कर सो जाने का नाटक करते थे।
इस गैंग का कुछ सदस्य पांच साल पहले दिल्ली में भी पकड़ा गया था। पुलिस के अनुसार बिहार में यह गैंग सबसे ज्यादा सक्रिय है।
गिरफ्तार होने वाले सदस्यों में गोविन्द चौधरी, कारन कुमार, अख्तर हुसैन, जाहिर दावन, फिरोज दयान्, अरमान अंसारी, नईम आलम निवासी गाँव घोड़ासाँन, थाना घोड़ासाँन जिला मोतिहारी बिहार रामनाथ शाह निवासी तुरकौलिया, जिला मोतिहारी बिहार, रियाज आलम निवासी अथमोहन जदोसर मोतिहारी बिहार,बब्लुराम निवासी जुगबनि जिला अररिया और संजय चौधरी निवासी अशोकजी बैरगनिया सितमणि बिहार।