फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठकठक गैंग का एक शातिर गिरफ्तार, दरवाजा खटखटाकर ऐसे करते थे वारदात

Sun, 27 Aug 2017 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
गिरफ्तार
विज्ञापन
भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में किसी भी बहाने चलती कार रोककर चालक को बातों में उलझाकर उनका बैग, सामान और मोबाइल उड़ाने वाले ठकठक गैंग का एक शातिर बदमाश को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गैंग का एक बदमाश कुछ दिन पहले ही लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जबकि एक बदमाश अभी फरार है। गैंग एनसीआर में सक्रिय है। पुलिस ने देहरादून में हुई दो घटनाओं का खुलासा किया है। बदमाश से दो मोबाइल फोन और 25 हजार बरामद हुए हैं।

एसएसपी निवेदिता कुकरेती के मुताबिक तीन अगस्त की शाम करीब आठ बजे एस्लेहॅाल चौक पर किशोर कुमार गैरा की कार से 2 लाख 43 हजार रुपये उड़ा लिए थे। किशोर कुमार नैशविला रोड स्थित अपनी दुकान बंद कर घर लूनिया मोहल्ला मनुगंज जा रहे थे। अचानक एक युवक ने कार का शीशा खटखटाया।
विज्ञापन


शीशा खोलते ही किशोर कुमार से युवक बहस करने लगा। इसी बीच दूसरी तरफ से भी एक युवक ने शीशा खटखटाया और पलक झपकते ही पहले वाले युवक ने कार में रखा बैग उड़ा लिया। लक्खीबाग चौकी क्षेत्र में भी ऐसी ही घटना हुई। विकास बालियान निवासी चमन विहार ने दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

विकास बालियान ने बताया कि गऊ घाट के पास उनकी कार का शीशा खटखटाकर कुछ युवक उनसे बात करने लगे और कार से उनका फोन चोरी हो गया। एसएसपी के मुताबिक गैंग को दबोचने के लिए कोतवाली नगर और एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई। 

छानबीन में जानकारी मिली कि छह माह के भीतर हरिद्वार एवं आसपास जिलों में इस तरह की घटनाएं हुई हैं। टीम ने लखनऊ, दिल्ली, गुड़गांव और नोएडा पुलिस से संपर्क किया। जानकारी मिली कि एनसीआर में ठकठक गैंग के नाम से सक्रिय है।

टीम ने मेरठ, मुजफ्फरनगर और दिल्ली में गैंग के सदस्यों की पड़ताल की। गैंग सदस्यों के मोबाइल नंबर उपलब्ध होने पर सर्विलांस पर लगाए गए। सर्विलांस में गैंग के देहरादून में होने की पुष्टि हो गई। टीम ने रविवार को रेलवे स्टेशन के पास से रिजवान उर्फ  सोनू निवासी श्यामनगर, ढलाई, मेरठ उत्तरप्रदेश को दबोच लिया।

पूछताछ में रिजवान ने एस्लेहॉल और लक्खीबाग क्षेत्र की घटनाओं को कबूला लिया। रिजवान ने बताया कि अपने साथी अनीस निवासी हापुड़ चुंगी चमड़ा फेट जाकिर कालोनी मेरठ और जिशान निवासी त्रिलोकपुरी दिल्ली के साथ मिलकर वारदात की थी। इसके बाद लखनऊ भाग गए।

लखनऊ में इंद्रानगर क्षेत्र में पाकेट मारते वक्त अनीश पकड़ा गया। रिजवान और जिशान भागकर मेरठ चले गए। मेरठ से दोबारा घटनाओं को अंजाम देने देहरादून आ गए। देहरादून पहुंचते ही जिशान किसी काम से आईएसबीटी चला गया। उसके लौटने से पहले पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने जिशान की गिरफ्तार के लिए दबिशें दी, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें