फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः सिडकुल से करोड़ों का सोना-चांदी लेकर प्लांट हेड फरार

Fri, 17 Jun 2016 12:23 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
रुद्रपुर स्थित सिडकुल की सेक्टर छह और सात स्थित राजेश एक्सपोर्ट ज्वैलर्स कंपनी के प्लांट हेड पर करोड़ों रुपये के सोना और चांदी के गबन का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


कंपनी के मुंबई स्थित हेड कार्यालय को जब इस बड़े घोटाले की जानकारी मिली तो तत्काल हेड आफिस ने कंपनी प्रबंधन की एक टीम यहां सिडकुल स्थित कंपनी पहुंची। जांच-पड़ताल में पता चला कि मुंबई से भेजा गया छह से सात किलो सोना और कई किलो चांदी गायब है। टीम ने इस संबंध में  एसएसपी कार्यालय सहित सिडकुल चौकी तहरीर दे दी है।

सिडकुल के सेक्टर सात स्थित राजेश एक्सपोर्ट नाम की कंपनी सोने व चांदी के बिस्कुट की परख का काम करती है। प्लांट हेड पिछले छह सालों से कंपनी में काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना किसी सूचना के अवकाश पर चला गया प्लांट हेड

पुलिस - फोटो : concept photo
आरोप है कि तीन जून से प्लांट हेड अचानक बिना किसी सूचना के अवकाश पर चला गया। 12 जून तक जब प्लांट हेड सिडकुल कंपनी में नहीं पहुंचा तो प्रबंधन में हलचल हुई। फोन भी नेटवर्क से बाहर होने से संदेह और गहराया गया।

इसके बाद कंपनी के जुडे़ आला अधिकारियों ने हेड कार्यालय मुंबई को सूचना दी। बृहस्पतिवार को हेड आफिस की टीम ने सिडकुल की स्थानीय कंपनी का जायजा लिया और बारीकी से जांच की।

इस दौरान छह से सात किलो सोना और चांदी गायब होना पाया गया। इस पर जांच टीम ने एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले से करोड़ों के गबन की शिकायत की।

एसएसपी ने चौकी इंचार्ज सिडकुल को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। चौकी प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि कंपनी मेंगबन के मामले की जांच कर रही है। गबन का शीघ्र ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें