फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर अश्लील कमेंट किए, पहुंचा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) दिल्ली में पढ़ाई कर चुकी दून की युवती ने अपने पूर्व सहपाठी युवक के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक कमेंट करने के आरोप में केस दर्ज करवाया है।

दो वर्षों से कर रहा था परेशान
शिकायत के मुताबिक आरोपी वाराणसी का रहने वाला है और दो वर्षों से उसे परेशान कर रहा है। पीड़िता इंटेलिजेंस विभाग के एक अधिकारी की बेटी बताई जा रही है। नेहरू कॉलोनी थाने में दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि चार साल पहले वह जेएनयू में पढ़ती थी।
विज्ञापन


वहां साथ पढ़ते हुए वाराणसी के वीडीए कॉलोनी निवासी विवेक कुमार उसके संपर्क में आया था। कुछ वक्त तक दोनों के बीच दोस्ती भी रही। बाद में किसी बात पर विवाद के बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद आरोपी ने फेसबुक पर उसे अश्लील कमेंट करने शुरू कर दिए।

इस पर उसने उसकी आईडी ब्लॉक कर दी, लेकिन आरोपी ने दूसरे नाम से आईडी बनाई और उससे जुड़ गया। आरोपी ने युवती को बदनाम करने के लिए दोस्तों और रिश्तेदारों को ई-मेल करने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


परिजनों को जानकारी हुई तो आरोपी को नोटिस भेजा गया है। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी है। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश वाराणसी पुलिस से संपर्क किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें