उत्तराखंड में उत्तरकाशी स्थित बड़कोट के तिलाड़ी तोक में एक महिला का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। इधर, भटवाड़ी ब्लाक के लाटा गांव में भी गंगोत्री हाईवे के किनारे एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ।
शुक्रवार दोपहर को कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि तिलाड़ी तोक में एक महिला का शव नग्न अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
पुलिस ने परिजनों को किया सूचित
पड़ताल करने पर महिला की शिनाख्त भंसाड़ी गांव निवासी रीना (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
बड़कोट के थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
हाईवे के किनारे मिला अधेड़ का शव
इधर, भटवाड़ी ब्लाक के लाटा गांव में गंगोत्री हाईवे के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। मनेरी थानाध्यक्ष मनोज नेगी ने बताया कि मृतक की पहचान लाटा गांव निवासी जगत सिंह पंवार (50) के रूप में हुई है।
मृतक की जेब से दो हजार रुपये भी बरामद हुए। लोगों से पूछताछ में पता चला है कि बृहस्पतिवार शाम के समय वह नशे की हालत में था।