फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर देहरादून पुलिस ने दो बदमाशों को किया अरेस्ट

Mon, 19 Mar 2018 01:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
criminal
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर  थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा ने रविवार को देर रात दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से पुलिस ने 2 तमंचे , 4 जिंदा कारतूस व 11 खोखा कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दोनों अभियुक्त शातिर चोर हैं। पूछताछ में पता चला कि दोनों यू0पी0 व मेरठ के डकैतों के संपर्क में है तथा देहरादून में पैसे वाले बुजुर्गो के घर की रेकी कर बदमाशों को बुलाकर उनके घर मे डकैती करवाने की योजना बना रहे थे। इनके द्वारा कुछ दिन पहले जोगीवाला व मोथरोवाला में भी 02 घर चिन्हित किये गए थे, जिनमें उत्तर प्रदेश के बदमाशों को बुलाकर डकैती डलवाने की योजना थी। परन्तु पुलिस की सतर्कता के कारण उक्त गैंग कोई घटना कारित नही कर पाया।

दोनों अभियुक्त पुनः तमंचे के साथ उक्त चिन्हित घरों में चोरी की योजना बना रहे थे। जिन्हें पुलिस द्वारा दीपनगर रेलवे पुल के पास से अवैध तमंचों व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। इनके साथी गैंग के संबंध में जानकारी की जा रही है। आरोपियों की पहचान मोहित सिंह पुत्र ओमपाल सिंह निवासी सैनिक कॉलोनी, अमन भाटिया पुत्र प्रदीप कुमार भाटिया निवासी द्वारिकपुराम लेन नं 3 दोनों मोथरोवाला थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पकड़ने वाली पुलिस टीम में राजेश साह, प्रभारी निरीक्षक थाना नेहरू कॉलोनी, व0उ0नि0 राकेश शाह, का0 मनमोहन, का0 सुनील राणा, का0 गंभीर, का0 मनोहर, थाना नेहरू कॉलोनी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें