उत्तराखंड के कोटद्वार और काशीपुर में मंगलवार को दो कैंची और सरिया से गोदकर दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया।
पहली घटना कोटद्वार के काशीरामपुर मल्ला की है। जहां पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की कैंची से गोद कर हत्या कर दी। मंगलवार को सुबह करीब 6 बजे आरोपी संदीप नेगी मैक्स ड्राईवर है। और उसकी पत्नी आरती (35) लोगों के घर में काम करके घर का खर्चा चलती थी। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।
दूसरी घटना काशीपुर के मोहल्ला अल्ली खा ढेला बस्ती की है। यहां करबला मैदान के पीछे करीब 20 से 25 वर्ष के युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के सिर को पत्थर से कुचला गया है और शरीर को सरिया से गोदा हुआ है। मृतक की पहचान सलाउद्दीन निवासी हजरतगंज के रूप में हुई है। पुलिस व आला अधिकारी घटना की जांच में जुट गए हैं।