फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप में धोया मुंह तो चाकू से गोदकर कर दी हत्या

Tue, 01 Dec 2015 02:09 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पथरी (हरिद्वार)
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार में हैंडपंप से मुंह धोने को लेकर हुए विवाद में एक ग्रामीण ने पड़ोसी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर जान ले ली और फरार हो गया।
विज्ञापन


आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस ने जगह-जगह दबिश दी लेकिन हत्थे नहीं चढ़ा। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस के साथ-साथ पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी जारी कर दी है कि माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

मृतक के पिता मुंतजीर की ओर से कादर एवं उसके चाचा इकबाल के खिलाफ बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया है। घटना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव की है।
विज्ञापन


ग्रामीण वसीम एवं कादर के घर का एक ही आंगन है। उस आंगन में एक सरकारी हैंडपंप लगा हुआ है। पेशे से पेंटर कादर दीवार कर हैंडपंप अपने कब्जे में करवाना चाहता था लेकिन वसीम उसका लंबे समय से विरोध कर रहा था। इस बात पर दोनों परिवारों के बीच खटपट चली आ रही है।
विज्ञापन

कादर ने वसीम पर किए ताबड़तोड़ वार

सोमवार सुबह पेशे से बढ़ई वसीम हैंडपंप पर मुंह धो रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे कादर से उसकी तू-तू मैं-मैं हो गई। मिनटों में विवाद इतना बढ़ गया कि घर से चाकू उठा लाए कादर ने वसीम पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। चीख पुकार सुनकर वसीम के परिजन और अन्य ग्रामीण एकत्र हो गए।

इसी बीच कादर घटनास्थल से फरार हो गया। सूचना पर एसओ चंद्रभान सिंह अधिकारी पुलिस टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। आनन फानन में 108 से खून से लथपथ वसीम को जिला अस्पताल भेजा जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना को लेकर गांव में तनाव को देखते हुए आसपास के थाने, कोतवाली की फोर्स एवं पीएसी बुलाकर तैनात की। एसपी देहात परमेंद्र डोबाल ने गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया। बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव की स्थिति पर पुलिस नजर रखे हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें