मुंबई के एक हैवान पिता ने पिता और बेटी पवित्र रिश्ते को भी कलंकित कर दिया। हवसी पिता द्वारा अपनी 13 साल की मासूम बेटी का बलात्कार किया गया।
मिड-डे के अनुसार, आरोपी पिता पिछले दो महीने से किशोरी से दुष्कर्म कर रहा था। लेकिन बच्ची ने पिता की जबरदस्ती के बारे में अपनी मां को बताया तब जाकर मामले का खुलासा हुआ।
मामला देश की मायानगरी मुंबई के निर्मल नगर का है। पीड़िता की मां ने पुलिस से शिकायत की है जिसके बाद आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।