फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बाप को बचाने गए इकलौते बेटे की बदमाशों ने की हत्या

Wed, 10 Sep 2014 07:01 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून के नकरौंदा में सहायक कृषि अधिकारी सुरेन्द्र थपलियाल के आवास में घुसकर बदमाशों ने उसके इकलौते जवान बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। मां-बाप की पिटाई का विरोध करने में उसकी जान गई है।
विज्ञापन


यही नहीं थपलियाल समेत चार महिलाओं को पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया। घायल एक महिला का पति एलआईयू में सिपाही है, जो पिथौरागढ़ में तैनात है। नकदी और जेवरात लूटपाट कर भागे बदमाशों में से एक जख्मी भी हुआ है।

उसका खून भी काफी दूर तक पड़ा मिला है। उत्तेजित लोगों ने अपर पुलिस महानिदेशक समेत अन्य अधिकारियों को घेरकर हंगामा किया। तीन दिन में वारदात के खुलासे का भरोसा दिलाया गया है।
विज्ञापन

दीवार फांदकर पांच बदमाश घुसे

रायपुर थाना क्षेत्र के बालावाला में नकरौंदा रोड की विवेक विहार में निरंजनपुर में तैनात सहायक कृषि अधिकारी सुरेन्द्र थपलियाल परिवार के साथ घर में सोए थे। तड़के पौने चार बजे के मकान की दीवार फांदकर करीब पांच बदमाश आवास में दाखिल हो गए।

बदमाशों ने खिड़की की एक हिस्से की ग्रिल निकालने के साथ जाली काट ली। एक बदमाश खिड़की के रास्ते से अंदर दाखिल हो गया और दरवाजा खोलकर अपने साथियों को अंदर ले लिया। इसी बीच सुरेन्द्र सिंह थपलियाल की आंख खुली तो घर में एक बदमाश को देखकर शोर मचाया तो सिर पर डंडे और लोहे की रॉड मार दी गई।

बचाव में आई पत्नी अंजनि और सास बिंदेश्वरी को बुरी तरह पीटा गया। मां-बाप की चीख पुकार सुनकर आए ऊपरी कमरे से नीचे आए बेटे अंकित थपलियाल (23) पर बदमाशों ने जीने की सीढी पर फायर किया, जो मिस गया। अंकित विरोध करते हुए बदमाशों से भिड़ गया।

सीने पर सटाकर गोली मारी

भारी पड़ते देख बदमाशों ने अंकित को बाथरुम में घसीटकर ले गए, जहां सीने पर सटाकर गोली मार दी गई। इसी बीच पिछले हिस्से में रहने वाली किराएदार एलआईयू के सिपाही रघुबीर सिंह की बीवी शांति देवी ने पुलिस को फोन करने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने पहले से उसे पकड़ लिया।

दो चरणों में पिटाई करने के साथ नकदी और जेवरात छीन लिए। पूरे परिवार को जख्मी करने के बाद बदमाशों ने सुरेन्द्र के मकान के सामान को भी खंगाल लिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश भाग गए।

पांचों घायलों को सीएमआई अस्पताल ले जाया गया, जहां अंकित को मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर आए अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था राम सिंह मीणा, डीआईजी अमित सिन्हा, एसएसपी अजय रौतेला को लोगों ने घेर लिया।
विज्ञापन

चार बहनों में सबसे छोटा

मीणा तो कॉलोनी में अस्थाई पुलिस चौकी और तीन दिन में केस का अनावरण करने का आश्वासन देकर निकल गए। उग्र भीड़ घटनास्थल के पास खुखरी फैक्ट्री के बाहर जाम लगाकर हंगामा किया।

लोगों का आरोप था कि फैक्ट्री के पास खून होने के कारण साफ है कि बदमाश यहां रुके थे। आखिर गार्ड क्या कर रहे थे। इसी बीच बारिश हुई तो प्रदर्शनकारी छंट गए। अधिकारी कार्रवाई का आश्वासन देकर वहां से आ गए।

पीड़ित सुरेन्द्र थपलियाल की तरफ से दर्ज मुकदमें में बेटे की हत्या के साथ 80 हजार रुपये की नकदी और जेवरात लूटे जाने का उल्लेख किया गया है। मृतक अंकित चार बहनों में सबसे छोटा था। फिलहाल वह एमबीए की कोचिंग कर रहा था। पांच दिन पहले वह नंदा राजजात यात्रा से लौटा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें