फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी पर आया इतना गुस्सा कि हथौड़े से कर दी साथी की हत्या

Wed, 18 Jan 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, झबरेड़ा (रुड़की)
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
रुड़की में झारखंड से मजदूरी करने आए चार मजदूरों में से दो में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मकान मालिक ने दोनों को शांत कराया। देर रात चारों एक कमरे में सो गए।
विज्ञापन


उसी दौरान एक साथी ने दूसरे साथी के सिर पर हथौड़े से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। मकान मालिक की तहरीर पर पुलिस ने फरार हत्यारोपी जमुना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

छह माह पहले भलस्वागाज निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र श्रवण के खेत पर मजदूरी करने के लिए झारखंड से चार मजदूर आए थे। इनमें से दो मजदूर 40 वर्ष से ऊपर के हैं और दो मजदूर नाबालिग हैं। वे राजेंद्र सिंह के घर पर ही अलग कमरे में रहते थे। सोमवार शाम झारखंड निवासी जमुना और सोनी राम में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन


किसी तरह मकान मालिक राजेंद्र सिंह ने दोनों को शांत कराया। देर रात चारों मजदूर कमरे में सो गए। आरोप है कि इसी बीच जमुना ने एक हथौड़े से सोनी राम के सिर पर कई वार किए और मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया। मंगलवार सुबह मकान मालिक राजेंद्र सिंह शौच के लिए उठा तो कमरे से दो मजदूरों के रोने की आवाज आई। इसे सुनकर वह कमरे में गया तो सोनी राम का खून से लथपथ पड़ा शव देखकर भौचक्का रह गया।

राजेंद्र सिंह की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने दो नाबालिग मजदूरों से पूछताछ की। राजेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने जमुना, निवासी सिमलीपड़ा, थाना सुंदर पहाड़ी, जिला गोड़ा (झारखंड) के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मृतक सोनी राम और आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। जबकि राजेश (14) और रमेश (12) दोनों भाई हैं। यह दोनों भी उसी गांव के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने बताया कि मजदूरों का सत्यापन नहीं करवाया गया था। आरोपी का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें