फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की 'खतरनाक' जिद ने ले ली मां की जान

Fri, 13 Jun 2014 04:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे की बाइक खरीदने की जिद पर हल्द्वानी में एक मां ने जहर खा लिया। परिजन उसे बेस अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि आर्थिक तंगी से परेशान मां आशंकित थी कि कहीं बाइक बेटे के लिए सड़क दुर्घटना का कारण न बन जाए।

इस बीच बेटे द्वारा झगड़ा करने पर वह अपना आपा खो बैठी और उसने जहर खा लिया।

सड़क दुर्घटना से डरी हुई थी मां

इंद्रानगर निवासी सज्जाद की पत्नी फरीदा अपने पति से अलग किराए का कमरा लेकर दो बेटियों के साथ रहती थी, जबकि बेटा सादाब कभी मां तो कभी पिता के साथ रहता है।

वह काफी दिनों से मां से बाइक खरीदने की जिद कर रहा था। मां उसे कोई काम-धंधा करने की सलाह देकर टाल देती थी।

बताती थी कि बेटा बाइक चलाने से दुर्घटना हो सकती है, लेकिन बेरोजगार बेटा मानने के लिए तैयार नहीं था। अन्य दिनों की तरह उसने गुरुवार दोपहर अपनी मां से बाइक के लिए झगड़ा कर दिया।
विज्ञापन

जहर खा लिया और अचेत होकर गिर पड़ी

बेटे के झगड़े से तंग मां यह कहते हुए घर से निकली कि इसकी शिकायत वह पति (सज्जाद) से करेगी, लेकिन रास्ते में उसने जहर खा लिया और अचेत होकर गिर पड़ी।

उसका पति घटनास्थल से कुछ दूरी पर रहता है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे लेकर बेस अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आत्महत्या की जानकारी मिलने के बाद सीओ जीसी टम्टा और थाना प्रभारी कोतवाली मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बनभूलपुरा के चौकी प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि मौत की वजह बेटे का विवाद ही माना जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें