युवती ने घर में घुसकर अश्लील हरकतें करने के मामले में आरोपी के साथ ही अपनी सगी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। उसका आरोप है कि मां ने आरोपी का विरोध करने के बजाय उसका पक्ष लिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लंढौरा के एक मोहल्ले की रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 10 अगस्त को रात में जैनपुर मतलूबपुर थाना लक्सर निवासी इस्लाम उसके घर में घुस आया और अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर घर में मौजूद सगी मां ने उसे बचाने के बजाय आरोपी का साथ दिया। आखिर शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला।