गैंगस्टर संदीप गाड़ौली एनकाउंटर मामले में छह माह से चल रही कानूनी लड़ाई में परिजनों ने गुड़गांव पुलिस के बाद अब मुंबई पुलिस पर सवाल खड़ा कर दिया है।
उनका कहना है कि जब दिव्या पाहुजा ने अदालत में अपनी जमानत अर्जी में कहा है कि उसे संदीप से मिलाने वाला मनीष खुराना है तो वह उस पर हाथ क्यों नहीं डाल रही है।
छह माह की छानबीन के दौरान गैंगस्टर संदीप गाड़ौली की बहन सुदेश का आरोप है कि मुंबई पुलिस जानबूझ कर मामले में रुचि नहीं ले रही है। उसके भाई की हत्या का आरोपी मनोज गुर्जर खुलेआम गुड़गांव में घूम रहा है।
वह अदालत में अपने भाई की पेशी के दौरान मिलने आ रहा है। पर मुंबई पुलिस को नहीं दिख रहा है। हरियाणा पुलिस का एएसआई परमजीत जो फरार चल रहा है। उसे भी गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।