फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग सीखने आई विदेशी युवती से छेड़छाड़

Sun, 21 Sep 2014 01:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड की तीर्थनगरी ऋषिकेश में कनाडा से योग सीखने आई एक विदेशी युवती के साथ योगा टीचर ने बदनियती से छेड़छाड़ कर डाली। मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बीते 17 सितंबर को कनाडा से छह युवतियों का दल योग सीखने लक्ष्मणझूला आया और यहां हर्मटेज होटल में ठहरे। बताया जा रहा है कि होटल में ही योग शिक्षक से सभी विदेशी युवतियां योग सीख रही थी।

आरोप है कि बीते शुक्रवार दोपहर योग शिक्षक ने योगाभ्यास के दौरान एक विदेशी युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा। योग शिक्षक की हरकत से हतप्रभ युवती ने इसकी शिकायत अपने दोस्तों से की।
विज्ञापन

विज्ञापन

देर शाम गिरफ्तार

शनिवार शाम विदेशी युवती ने मुनिकीरेती थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर योग शिक्षक मानस रंजन निवासी उड़ीसा के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे देर शाम होटल से गिरफ्तार कर लिया। मुनिकीरेती थाना प्रभारी निरीक्षक गणेश सामंत ने बताया कि योग शिक्षक पिछले कई सालों से होटल में ही रह रहा था।

यौन शोषण आरोपी को जेल
वहीं एक मामले में भतीजी से यौन शोषण के आरोपी चाचा को पुलिस ने शनिवार को घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को ऋषिकेश कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामला रानीपोखरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने भतीजी की तहरीर पर बीते शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें