फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी पड़ गई भारी, पैर पकड़कर मांगनी पड़ी माफी

Mon, 03 Aug 2015 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर (हरिद्वार)
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के सुल्तानपुर में एक युवक द्वारा महिला से छेड़खानी करना भारी पड़ गया। खेत में चारा लेने गई महिला के साथ छेड़खानी करने वाले युवक को पास के खेत में काम कर रहे एक किसान ने पिटाई कर दी। बाद में माफी मांगने पर आरोपी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


महिला को अकेली पा शुरू की छेड़खानी
सोमवार करीब 10 बजे एक गांव की कुछ महिलाएं चारा लेने के लिए बुढ़ाखेड़ा गांव के पास जंगल में गई। चारा काटते समय महिलाएं अलग-अलग हो गई।

आरोप है कि एक युवक ने चारा काट रही एक महिला के साथ छेड़खानी की। महिला ने शोर मचाया तो पास के खेत में काम कर रहे किसान ने आवाज सुनी।

कहा, अब आगे से ऐसा नहीं होगा
आवाज सुनते ही किसान दौड़ा आया और युवक की पिटाई कर डाली। जिसके बाद युवक ने महिला के पैर पकड़ते हुए दोबारा ऐसी गलती नहीं होने की बात कहते हुए माफी मांगी। जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें