सुल्तानपुर क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ सुल्तानपुर के दो बाइकों पर सवार पांच युवकों ने सरेराह छेड़छाड़ शुरु कर दी।
युवती के चाचा के विरोध करने पर युवकों ने उसे पीटकर लहुलुहान कर दिया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
चाचा के साथ जा रही थी युवती
सुल्तानपुर के निकट स्थित एक गांव की युवती अपने चाचा के साथ बुधवार को बाइक पर सवार होकर हरिद्वार जा रही थी। शाहापुर गांव के निकट दो बाइकों पर सवार सुल्तानपुर के पांच युवकों ने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
पढ़ें, 32 दिन बाद हरीश रावत ने बांटे मंत्रियों को विभाग
कुछ देर युवती व उसका चाचा बर्दाश्त करते रहे। लेकिन जब युवकों ने युवती का हाथ पकड़कर खींचना चाहा तो चाचा ने विरोध जताया। इस पर युवकों ने उनकी बाइक नीचे गिरा दी और चाचा को पीटकर लहुलुहान कर दिया।
पढ़ें, अपने खून से 51 लोगों की जान बचा चुका है यह डॉक्टर
युवती ने मोबाइल फोन से पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने तक आरोपी युवक फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।