फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचले ने की छेड़खानी तो हुआ बुरा हाल, बाजार में गया पीटा

Wed, 18 May 2016 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की

सार

  • सिविल लाइंस में लगने वाले साप्ताहिक बाजार की घटना
  • - खरीदारी के दौरान महिला से छेड़छाड़ कर रहा था एक मनचला
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुध बाजार में महिला से छेड़छाड़ पर एक मनचले को लोगों ने दौड़ा लिया और उसकी जमकर धुनाई की। शहर की एक महिला खरीददारी के लिए कपड़े पसंद कर रही थी। इसी बीच मनचले ने छेड़खानी कर दी।
विज्ञापन


महिला के गुस्सा होने पर आसपास के दुकानदारों ने उसकी ढंग से खबर ली। बाद में माफी मांगने पर महिला ने उसे माफ कर दिया।

खरीदारी के दौरान की छेड़छाड़
सिविल लाइंस में बोट क्लब रोड पर हर सप्ताह बुधवार को साप्ताहिक पैठ बाजार लगता है। शाम के समय शहर की एक कॉलोनी की महिला खरीदारी के लिए बुध बाजार पहुंची थी।

भीड़ में एक मनचले ने महिला से छेड़छाड़ कर दी और धीरे से सरकने लगा। तभी महिला जोर से गरजती हुई उसकी तरफ झपट पड़ी। आस पास के लोगों ने माजरा समझने में देर नहीं की और उसे दौड़ा लिया।
विज्ञापन


पैरों पर गिरकर मांगी माफी
आरोपी को दौड़ा-दौड़ा पीटते हुए सड़क पर लाया गया जहां उसने महिला के पैरों पर गिरकर माफी मांगी। महिला ने आइंदा किसी के साथ ऐसी हरकत न करने की हिदायत दी। इसके बाद युवक को छोड़ा गया। इस दौरान तमाशबीनों का जमावड़ा लगा रहा। कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में मनचले की धुनाई का लाइव वीडियो बनाया और फोटो भी ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें