एक गांव को बम से उड़ाने की धमकी देने की सूचना से पुलिस के होश उड़ गये। जब पुलिस ने मामले में जांच की तो मामला ही कुछ और निकला। जानिए...
यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी संदीप शर्मा की गिरफ्तारी एवं मुस्तफाबाद(पदार्था) स्थित बाबा रामदेव का फूड पार्क संदीप शर्मा के निशाने पर रहा है। इसके बाद से स्थानीय पुलिस अलर्ट है।
सिरफिरे युवक ने 100 नंबर पर गांव को बम से उड़ाने की सूचना देकर पुलिस के होश उड़ा दिये। आनन-फानन मेंपुलिस हरकत में आयी और जिस मोबाइल नंबर से सूचना के आधार पर एक युवक को हिरासत में ले लिया।