फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात प्लाटून कमांडर और जवान की वर्दी फाड़कर पिटाई की, किया लहुलूहान

Thu, 25 May 2017 11:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन
नवीन मंडी में अतिक्रमण हटाने गई मंडी समिति की टीम को ठेली संचालकों ने घेर लिया। मंडी सहायक की सुरक्षा में आए पीआरडी के प्लाटून कमांडर और जवान को मारपीट कर उनकी वर्दी फाड़ दी गई। प्लाटून कमांडर लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार उनको खदेड़ दिया। इस मामले में एक ठेली संचालक को हिरासत में लिया गया है। 

सब्जी मंडी के बराबर में बनी नवीन मंडी में मंडी सहायक दिनेश डोबाल ने पीआरडी के प्लाटून कमांडर वीर सिंह रावत और जवानों के साथ बुधवार सुबह अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया था। टीम ने अतिक्रमण हटाने के साथ ठेली संचालकों को दौड़ा दिया था। कुछ देर बाद एकत्र हुए काफी लोगों ने विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

गरमागरमी के बीच आक्रोशित लोग पीआरडी के प्लाटून कमांडर वीर सिंह रावत से भिड़ गए। मारपीट कर उनकी वर्दी भी फाड़ दी गई। नाक पर मुक्का लगने के कारण वह लहूलुहान हो गए। बचाने आए पीआरडी जवान सुनील पुंडीर से भी मारपीट की गई। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची पटेलनगर की बाजार चौकी पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया।
विज्ञापन


मौके से ठेली संचालक मुहम्मद इमरान को हिरासत में ले लिया। प्लाटून कमांडर और जवान ने अपना मेडिकल कराया है। चौकी प्रभारी नरोत्तम बिष्ट ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें