फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

62 की उम्र में रचाई शादी, दुल्हन बनी 'मुसीबत'

Sat, 04 Jan 2014 10:51 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में रिटायर्ड बैंक कर्मी ने 62 साल की उम्र में शादी रचाई तो उनकी जान पर बन आई। शादी के कुछ दिन बाद ही दुल्हन उन्हें गच्चा दे गई। इतना ही नहीं दुल्हन अब उनके लिए खतरा बन गई है।
विज्ञापन


उसने 15 लाख रुपए न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। मसूरी में दर्ज यह मुकदमा पटेलनगर थाने ट्रांसफर कर दिया गया है। कैमल्स रोड, मसूरी निवासी महावीर प्रसाद बहुगुणा दो साल पहले इलाहाबाद बैंक से हेड कैशियर से रिटायर हुए थे।

इस महिला के बच्चे भी
पहली पत्नी से उनका तलाक हो गया और बच्चे विदेश में हैं। इस बीच बहुगुणा ने किसी परिचित से बताया कि वह शादी करना चाहते हैं। परिचित ने पटेलनगर क्षेत्र में रहने वाली एक तलाकशुदा 45 वर्षीय महिला से शादी की बात पक्की की। इस महिला के बच्चे भी हैं।
विज्ञापन


22 मार्च को बहुगुणा ने महिला से शादी कर ली। अगले दिन मसूरी में शादी की पार्टी भी हुई। बहुगुणा का कहना है कि अब दुल्हन उनके साथ रहने के लिए तैयार नहीं है। महिला हेल्पलाइन में भी दोनों की काउंसिलिंग हुई लेकिन मामला नहीं सुलझा।

इस बीच महावीर ने इस बारे में बात की तो महिला और उसकी बुआ ने गाली-गलौच करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। अब पटेलनगर पुलिस 62 के दूल्हे और 45 की दुल्हन के मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें