फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एक करोड़ ले लो और समझौता कर लो'

Sat, 04 Jan 2014 10:19 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिसंबर को कुछ लोगों के बुलाने पर बूटी राम होशियारपुर बस अड्डे के पास ढाबे में पहुंचे। यहां लड्डू व उसकी पत्नी मौजूद थीं। उन्होंने समझाया कि इस मामले में समझौता कर लो।
विज्ञापन


इसके लिए 21 लाख रुपये मिल जाएंगे। करीब एक घंटे की बातचीत में उन्हें बार-बार कहा गया कि ‘तुमने तो काफी कुछ गंवा दिए हैं। पहले एक करोड़ रुपये में नहीं माना, इसके बाद 70 लाख लेने के लिए भी कहा गया।

अब अधिकतर गवाहों के बयान हो चुके हैं। इसलिए 21 लाख रुपये में बात मान लो। 21 लाख रुपये तुम्हारे लिए बुढ़ापे का सहारा होगा’।

बूटी राम ने इस बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया और रिकार्डिंग की सीडी पुलिस को भी सौंप दी है। इससे पहले 12 दिसंबर को बूटी राम ने भुंगा पुलिस चौकी में लड्डू के खिलाफ धमकी देने की शिकायत की थी।
विज्ञापन


दोबारा गवाही के लिए देंगे अर्जी : वकील
बूटी राम के वकील जितेन्द्र सहरावत ने बताया कि 23 दिसंबर को पेशी थी। चार गवाह पेश हुए। इनमें बूटी राम, लखविन्दर, कल्लू राम व एक अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

पिछले कुछ दिनों से लगातार मिल रही धमकियों के कारण बूटी राम अपने बयान से मुकर गए। अगले सप्ताह पंचकूला की अदालत में वह अर्जी दायर करेंगे, ताकि बूटी राम की गवाही दोबारा हो सके।

बूटी राम को घर जाने के लिए दी सुरक्षा
खुद की जान को खतरा होने का अंदेशा जताने पर पुलिस आयुक्त ने बूटी राम को तत्काल होशियारपुर के भुंगा गांव तक जाने के लिए एक सुरक्षाकर्मी मुहैया करवाने के आदेश दिए।

इसी बीच बूटी राम नदारद हो गए। कुछ देर के लिए पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर इस बात पर सभी के कान खड़े हो गए कि अचानक बूटी राम कहां चले गए।

जब वकील जितेन्द्र सहरावत व अन्य लोगों ने बूटी राम को फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने टैक्सी से निकलने के बाद वकील जितेंद्र सहरावत के कार्यालय के करीब होने की बात कही। बाद में मनसा देवी थाना से सुरक्षा में भेजा गया पुलिसकर्मी भी बूटी राम के साथ रवाना हुआ।

पुलिस आयुक्त राजबीर देसवाल ने बताया कि बूटी राम की शिकायत के आधार पर राजेन्द्र, लखविंदर और खुद को रामकुमार की पत्नी बताने वाली महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। इस मामले में कानूनी सलाह ली जाएगी और अगर जरूरत हुई तो जीरो एफआईआर दर्ज की जाएगी।

1 से 23 दिसंबर के बीच कई बार धमकाया
अपने पूर्व बयान से पलटने के लिए बूटी राम को एक से 23 दिसंबर के बीच कई बार धमकाया गया। यह जानकारी बूटी राम ने खुद पुलिस को दी।

इस बात को गंभीरता से लेते हुए पंचकूला पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करेगी। पुलिस आयुक्त राजबीर देसवाल ने कहा कि बूटी राम की सुरक्षा के लिए उन्होंने तत्काल एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई।

उन्होंने कहा कि थ्रेट असेसमेंट के बाद इस मामले में अदालत के आदेश के मुताबिक बूटी राम को सुरक्षा मुहैया कराई जा सकती है।

'इस बार मैं अपनी बातों पर कायम रहूंगा। मुझे अब तक क्या मिला है? बेटी की मौत के बाद भी धमकियां मिल रही हैं। मैंने लालच में अभी तक रुपये नहीं लिए और न ही अब सौदेबाजी करूंगा।'
विज्ञापन

बूटी राम, ज्योति के पिता (यह बात कहते-कहते आंखें भर आईं)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें