फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू की नोक पर पूर्व मालिक की विधवा से किया रेप, लूटा

Sat, 16 Jan 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
ढाई वर्ष पूर्व तक ड्राइवर की नौकरी करने वाले व्यक्ति ने अपने पूर्व मालिक की विधवा पत्नी से चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला के गले से सोने की चेन और तिजोरी में रखे करीब 25 हजार रुपये लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

नेहरू कॉलोनी पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे बंजारावाला निवासी राजीव नौटियाल उसके घर आया। करीब ढाई वर्ष पूर्व तक राजीव महिला के पति के यहां ड्राइवर की नौकरी करता था। उसने महिला को धमकाया और चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जाते-जाते महिला के गले से सोने की चेन और तिजोरी में रखे करीब 25 हजार रुपये ले गया। घटना का जिक्र करने पर महिला को परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया।

महिला ने मामले की जानकारी नेहरू कालोनी पुलिस को दी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश में अलग-अलग जगह दबिश दी।

शुक्रवार दोपहर आरोपी राजीव नौटियाल को बंजारावाला स्थित भद्री टेंट हाउस से गिरफ्तार कर लिया। नेहरू कालोनी थाना प्रभारी विनोद गुसांई ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें