पठान कोट आतंकी वारदात के पोस्टमॉर्टम से सिलसिलेवार सनीखेज बातें सामने आ रही हैं। ताजा खुलासा नशे के अवैध कारोबार का है जिसकी जद में सबसे ज्यादा पंजाब के युवा है और जो सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। सूबे में करोड़ों की नशे की तस्करी के तार सीधे पाकिस्तान से जुड़े हैं। ये हम नहीं, देश के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज एम्स की रिपोर्ट के आंकड़े बयां कर रहे हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक आतंकी वारदात से हुए ड्रग नशे की तस्करी के रहस्योदघाटन के बाद जारी एम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि पंजाब में हर साल पाकिस्तान से साढ़े सात हजार करोड़ की कीमत के नशे के उत्पाद खपाए जाते रहे हैं। नशे के उत्पादों में सबसे ज्यादा मात्रा हेरोइन की रही। करीब साढ़े छह हजार करोड़ की कीमत की हीरोइन पाकिस्तान से पंजाब लाई जाती रही है।
इस खुलासे की सबसे चौंकाने वाली बात ये भी है कि हेरोइन तस्करी को अंजाम देने वाले ज्यादातर तस्करों को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई सहायता करती रही है। हैरान करने वाली बात ये भी है कि नशे की तस्करी के इस नेटवर्क को ही हाल ही में पठानकोट एयरबेस आंतकी हमले अंजाम देने का जिम्मदार माना जा रहा है।