फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरतअंगेजः शराबी कहने पर दोस्त बना हैवान, किया खून

Mon, 16 Mar 2015 04:23 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में शराबी बोलने पर एक युवक ने अपने ही दोस्त की जान ले ली। पढ़ें, पूरी खबर...
विज्ञापन


गला दबाकर दोस्त की हत्या करने के बाद युवक, उसके जीजा और अन्य दो आरोपियों ने शव को सड़क पर फेंक दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन अन्य फरार बताए जा रहे हैं। शनिवार रात हुई हत्या का कुछ ही घंटों में खुलासा करने वाली पुलिस टीम को अधिकारियों ने नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।  

नफीस खान (24) पुत्र स्व. मीर खान निवासी हर्रावाला चौक विक्रम चलाने और वेल्डिंग का काम करता था। शनिवार शाम आठ बजे किसी परिचित का फोन आने पर वह आधे घंटे में वापस आने की बात कहकर घर से निकला था। नफीस नहीं लौटा तो परिजनों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब छह बजे सूचना मिली कि रेलवे रोड पर रामू ढाबा के पास नफीश का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस दोनों मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

नफीस को शराब पीने के लिए दोस्त देता था रुपए

उधर, पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर टिक्की की ठेली लगाने वाले दीपक (30) पुत्र केवलराम निवासी मोहकमपुर को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने नफीस की हत्या करने की बात कबूल ली। उसने बताया कि नफीस उसका दोस्त है और वह अक्सर नफीस को शराब पीने के लिए रुपए देता था।

शुक्रवार को भी नफीस ने उससे पचास रुपए लिए थे। शनिवार शाम नशे में धुत नफीस उसकी ठेली पर आया और पचास रुपये मांगे। रुपये देेने से इनकार करते हुए दीपक ने उसे शराबी कह दिया। इस पर नफीस चिढ़ गया और दोनों में विवाद हो गया। लेकिन, दीपक के माफी मांगने पर दोनों में समझौता हो गया।

इसके बाद दोनों शराब पीने लगे। नशा होने पर नफीस दीपक को गालियां देने लगा। इतने में दीपक का जीजा महिपाल निवासी मोहम्मदपुर बुजुर्ग थाना खानपुर जिला हरिद्वार भी मौके पर आ गए। महिपाल ने बीचबचाव किया तो नफीस उसे भी गालियां देने लगा। महिपाल ने नफीस के हाथ पकड़ लिए और दीपक ने उसका गला दबा कर हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद दीपक घर गया और अपने भांजे शंकर व उसके मित्र को बाइक से ठेली पर ले आया। यहां पर सभी ने मिलकर बारिश रुकने का इंतजार किया और उसके बाद नफीस को वहीं सड़क पर फेंककर घर चले गए। एसएसपी पुष्पक ज्योति ने बताया अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें