फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे आशिक ने किया महिला के अपहरण का प्रयास, दो गिरफ्तार

Thu, 25 Aug 2016 11:19 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
एक सिरेफिरे आशिक ने दोस्त की मदद से एक महिला का अपहरण करने का प्रयास किया। शोर-शराबा होने पर आरोपी अपने मंसूबे में विफल हो गए। लोगों ने आरोपी को साथी समेत पकड़कर पुलिस को दे दिया। मुकदमा दर्ज कर बुधवार को दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन


बसंत विहार थाना क्षेत्र के इंजीनियर्स एन्क्लेव की महिला को विकासनगर के ढकरानी निवासी कुर्बान अंसारी पिछले एक साल से परेशान कर रहा था। फोन पर अश्लील बातें करने के साथ वह उसका पीछा भी करता था। महिला ने पति को उसकी करतूत बता दी थी, लेकिन वह पुलिस में शिकायत करने से बचते रहे।

नतीजा यह हुआ कि आरोपी के हौसले बढ़ते चले गए। मंगलवार शाम को महिला किसी काम से बाहर जा रही थी। इसी बीच कुर्बान ने अपने साथी सुभाष कुमार निवासी खिजराबाद यमुनानगर की मदद से महिला को जबरन उठाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

 
महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। घेराबंदी कर लोगों ने महिला को छुड़ाकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। महिला के पति की तरफ से पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें