फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में डकैती के मकसद से घुसे बदमाश, लेकिन तभी हुआ कुछ ऐसा कि उल्टे पैर भागे

Sun, 01 Oct 2017 01:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में डकैती के मकसद से घुसे चार बदमाश कमरों तक जा पहुंचे। लेकिन तभी वहां कुछ ऐसा हुआ कि वे उल्टे पैर भाग गए। पढ़िए क्या हुआ वहां...
विज्ञापन


कनखल के न्यू विष्णु गार्डन में बृहस्पतिवार देर रात बड़ी वारदात होते होते टल गई। वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचे चार बदमाशों को जाग होने पर उल्टे पांव दौड़ना पड़ा।
 घटना बृहस्पतिवार देर रात करीब दो बजे की है।

क्षेत्र के रहने वाले सुरेंद्र ओसवाल की छत पर पहुंचे बदमाशों ने कमरे का कुंडा बाहर से बंद कर दिया। कमरे में सो रहे सुरेंद्र ओसवाल के रिश्तेदारों की नींद खुल गई। खिड़की से झांककर देखा कि सीढ़ी के सहारे कुछ बदमाश पड़ोसी विनय गोयल की छत पर चढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

तुरंत ही पड़ोसी विनय गोयल को मोबाइल फोन पर सूचना दी। विनय गोयल ने आसपास के लोगों को एकत्र कर हल्ला मचा दिया। हल्ला होने पर बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहे। सामने आया कि बदमाशों एक पड़ोसी की सीढ़ी ही उठाकर लेकर आए थे।

कालोनीवासियों ने तुरंत ही पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, लेकिन चार कॉल करने के बाद भी रिसीव नहीं हुई। 108 सेवा को कॉल की गई। 108 सेवा ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी तब पुलिस की नींद टूटी। कनखल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम के संबंध में जानकारी दी। थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि क्षेत्र में काबिंग की गई, लेकिन बदमाशों का अता पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें