फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस हिरासत से भागा पूर्व सांसद और शराब कारोबारी का पोता विष्णु

Sun, 01 Oct 2017 11:00 AM IST
amarujala.com, Presented by: अंशुल तलमले
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को पूर्व सांसद और शराब कारोबारी का पोता गीता विष्णु बेंगलुरु के एक अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। विष्णु को नशे में गाड़ी चलाने और अपनी कार से 3 बच्चों सहित 6 लोगों को घायल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


हादसे में खुद विष्णु को भी चोटें आईं थी, जिसके बाद पुलिस हिरासत में ही उसका इलाज माल्या अस्पताल में जारी था। शुक्रवार तकरीबन सवा 6 के आसपास विष्णु किसी अनजान शख्स की मदद से अस्पताल से गायब हो गया।
Trending Videos

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

सूत्रों के अनुसार विष्णु को गुरुवार को अस्पताल में भर्ती किए गया था, लेकिन शुक्रवार सुबह ही वो अस्पताल से भाग निकला। हालांकि ये पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई, जिसमे एक अनजान शख्स की मदद से वो एमरजेंसी गेट से बाहर निकलते दिख रहे हैं।

पुलिस को शक है कि इस पूरे कांड में अस्पताल का कोई स्टाफ मिला हुआ था। सीसीटीवी में भी नजर आ रहा शख्स हॉस्पिटल का ही कोई कर्मचारी है। 
विज्ञापन

गाड़ी में मिला गांजा

हादसे के बाद पुलिस ने एसयूवी जब्त कर ली थी। जांच में विष्णु की कार से 300 ग्राम गांजा भी मिला था, जिसके बाद उस पर नार्कोटिक्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही थी।

अब अस्पताल से भागने के बाद उनपर एक अलग मामला दर्ज किया गया है। 4 टीमें बनाई गई है, जो विष्णु के तमाम ठिकानों के अलावा घर और गेस्टहाउस में भी छापा मार चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें