फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटा. उपनिदेशक के घर घुसे हथियारबंद बदमाश, ढाई लाख की लूट

Thu, 22 Sep 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
डकैती - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर सीबीआरआई के रिटायर्ड उपनिदेशक के घर से ढाई लाख रुपये के जेवर और नकदी लूट ली। बदमाशों ने दोनों पति-पत्नी को डराया-धमकाया और मारपीट कर बंधक बना लिया। इसके बाद पूरे एक घटे तक घर को खंगाला और जो मिला उसे लेकर चलते बने।
विज्ञापन


सीबीआरआई के रिटायर्ड उपनिदेशक अजय कुमार गुप्ता पूर्वी दीनदयाल स्टेट बैंक कालोनी में रहते हैं। बुधवार सुबह करीब 10 बजे जैसे ही उनकी नौकरानी कामकाज निपटाकर घर से निकली, नकाबपोश तीन बदमाश घर में आ धमके। इनमें से एक ने सबसे पहले उभनकी पत्नी के सिर पर तमंचे की बट से वार किया। जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी।

उसकी आवाज सुनकर दूसरे कमरे से अजय कुमार आए तो बदमाशों ने उनके हाथ-पांव बांध दिए और तिजोरी की चाभी मांगी। नहीं देने पर मारपीट की और गले पर चाकू रखकर जानलेवा धमकी दी।
विज्ञापन


सहमे अजय कुमार ने तिजोरी और आलमारी की चाभी बदमाशों के हवाले कर दी। उसके बाद बदमाशों ने करीब एक घंटे पूरे घर को खंगाला और लगभग ढाई लाख के जेवर और दस हजार रुपये समेटकर चलते बने। जाते-जाते बदमाश घर में रखे तीन मोबाइल भी उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घंटों कांबिंग चलाने के बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें