ठिरिया निजावत खां के चेयरमैन किस्मत अली के घर में घुसे चोर 52 सौ रुपये निकालकर ले गए। आहट सुनकर जागे चेयरमैन ने कुछ दूर तक पीछा भी किया, लेकिन चोर हाथ नहीं आए। उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
चेयरमैन किस्मत अली ने बताया कि उनके मकान का निर्माण चल रहा है। मंगलवार रात वह परिवार समेत अपने घर में सोए हुए थे। रात में करीब एक बजे घर में किसी के होने की आहट सुनकर चेयरमैन की नींद टूट गई। उन्होंने उठकर देखा तो उनके घर से चोर निकलकर भागा। उनके पीछा करने के बावजूद चोर हाथ नहीं आया। चेयरमैन ने लौटकर देखा तो उनके बेडरूम में रखे रुपये गायब थे। सुबह इसकी चर्चा फैली तो आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद चेयरमैन ने कैंट थाने जाकर तहरीर दे दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
चेयरमैन किस्मत अली के मुताबिक उनकी कई लोगों से राजनीतिक रंजिश चल रही है। उनके घर में घुसा व्यक्ति चोर था या कोई और इसका पता लगाया जाना जरूरी है। उधर, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।