पति को दहेज एक्ट में जेल भिजवाने वाली महिला पुलिसकर्मी उषा साहनी खुद ही कानूनी दांवपेंच में उलझ गई है। बहादराबाद थाने में तैनात पुलिसकर्मी ने जब मारपीट एवं उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था तब वह ड्यूटी पर तैनात थी।
यह खुलासा सूचना अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगने पर हुआ है। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
ऋषिकुल क्षेत्र के भगवती निवासी, विकास कॉलोनी निवासी मुंशीलाल ने कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके बेटे मनोज की शादी वर्ष 2008 में उषा निवासी गांव तिलियापुर शक्तिफार्म ऊधमसिंह नगर से हुई थी। आरोप लगाया कि पुलिस में तैनात होने के कारण वह पूरे परिवार का उत्पीड़न करती थी।