फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्कॉन ग्रुप का फर्जीवाड़ा, ट्रक के परमिट पर चला दी बस

Wed, 25 May 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश

सार

  • सत्यनारायण चेक पोस्ट पर परिवहन विभाग ने पकड़ा फर्जीवाड़ा, बस चालान
  • महाराष्ट्र से यात्रियों को लेकर चारधाम जा रही थी इस्कॉन ग्रुप की हाइटेक बस
विज्ञापन
इस्कॉन ग्रुप की बस - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन विभाग के ऋषिकेश स्थित सत्यनारायण चेक पोस्ट में चेकिंग के दौरान फर्जीवाड़ा पकड़ में आया है। महाराष्ट्र से श्रद्धालुओं को लेकर आ रही एक इस्कॉन संस्था की हाइटेक बस का परमिट ट्रक का निकला।
विज्ञापन


विभाग ने नियम विरुद्घ वाहन की श्रेणी बदलने के मामले में कागजात जब्त कर बस का चालान कर दिया। बताया गया कि सघन चेकिंग में 22 वाहनों का चालान और दो वाहन सीज किए गए हैं।

मंगलवार को चेक पोस्ट पर चारधाम यात्रा में परमिट शर्तों का उल्लंघन संचालित डग्गामार वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए परिवहन विभाग की टीम यात्री वाहनों के कागजात की सघन जांच कर रही थी। इसी बीच हरिद्वार की ओर से आ रही एक बस को रुकवाकर चालक से कागजात तलब किए।
विज्ञापन


ट्रक को बना दिया बस 
कागजात की जांच करने पर परमिट ट्रक का मिला, जिसे बस के परमिट में तब्दील कर दिया गया था। परिवहन कर अधिकारी प्रथम कुलवंत चौहान ने बताया कि महाराष्ट्र से परमिट ट्रक का मिला है और इस्कॉन ग्रुप ने नियम विरुद्घ ट्रक को बस बना दिया।

महाराष्ट्र से श्रद्धालुओं को लेकर तीर्थनगरी आ गया। हैरत की बात यह कि रास्ते में वाहन के किसी ने कागजात चेक नहीं किए। उन्होंने बताया कि चालान भुगतान के लिए एक माह का समय दिया गया है। निर्धारित अवधि में चालान नहीं भुगता तो कागजात कोर्ट में पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें