लोकसभा में चुनाव की सरगर्मियों के बीच रुड़की क्षेत्र में खानपुर पुलिस ने बुधवार रात बालचंद वाला गांव मे छापा मारकर अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। ये सवाल उठ रहा है कि कहीं इन हथियारों से चुनावों के दौरान गड़बड़ी तो फैलाने की योजना तो नहीं थी।
मौके से छह लोगों को पांच बंदूक, एक तंमचा, तथा पांच दर्जन अर्द्ध निर्मित बंदूक और तमंचे बरामद हुए। इसके अलावा मशीनें तथा भारी मात्रा में उपकरण भी मिले हैं। अवैध हथियार फैक्ट्री गांव के निकट ही एक घर में सचालिंत की जा रही थी। पकड़े गए बदमाशों मे एक प्राइमरी स्कूल का टीचर भी शामिल है।
छापा मारकर पकड़ा
एसएसपी सदानंद दाते ने पत्रकारों को बताया कि बीती रात बालचंद वाला गांव के एक मकान में छापा मारा गया तो वहां बंदूक और तंमचे बनने पाए गए। अवैध हथियार बना रहे छह लोगों को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया।
मौके से पांच देशी बंदूक, एक तमंचा तथा पचास से अधिक अर्द्धनिर्मित बंदूक व तंमचे, उनकी नाल, टेग्रर और बट आदि भारी मात्रा में सामान मिला है। हथियार बनाने के उपकरण, खराद मशीन भी पकड़ी गई।
पकड़े गए अपराधी
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार के मुताबिक पकडे़ गए बदमाशों में बालचंदवाला निवासी सगे भाई बाबूराम व सोमपाल पुत्र सुगनचंद तथा पकंज पुत्र फग्गु, मौसम सिह पुत्र अमर पाल, मोनू कुमार पुत्र नाथीराम निवासी कर्णपुर खानपुर, तथा मंजू कुमार पुत्र सुलतान निवासी योगेंद्र नगर भोपा मुजफ्फरनगर है।
एसएसपी के मुताबिक सोमपाल सुल्तानपुर के एक प्राईमरी स्कूल मे उर्दू का शिक्षक है। यह सारा खेल बाबूराम और सोमपाल के घर मे चल रहा था। पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि बंदूक और तमंचों की नाल मोटर साईकिलों के शॉकर की रॉड से बनाते है।
बंदूक और तंमचे बनाने का तमाम सामान मुज्जफरनगर क्षेत्र से खरीदकर लाते थे। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मंजू कुमार के खिलाफ मुजफ्फरनगर के भी कई मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की।
पहले भी पकड़ा गया है मंजू
लक्सर। अवैध हथियारों की फैक्ट्री संचालित करते पकडे़ गए बदमाशों में शामिल मंजू कुमार लम्बे समय से अवैध हथियार बनाने और बेचने के धंधे में लिप्त है।
वह भोपा थानाक्षेत्र से पहले भी दो बार अवैध बंदूक और तंमचों की फैक्ट्री के साथ भोपा में वर्ष 2011 मे मुज्जफरनगर में भी पकडा जा चुका है। अब काफी समय से वह खानपुर क्षेत्र में इस गोरखधंधे को सचांलित कर रहा था।