फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पर करता था शक, पीट-पीटकर मार डाला

Thu, 16 Jan 2014 08:30 PM IST
अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बीरोंखाल ब्लाक की कोलागाड़ पट्टी सुंगरखाल गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की लात-घूसों, डंडों से पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


आरोपी के पिता की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को खांड्यूसैण जेल भेज दिया।

सुबह भी हुई थी मारपीट
चौबट्टाखाल तहसील के प्रभारी तहसीलदार छवांड सिंह रावत ने बताया कि सुंगरखाल गांव निवासी प्रदीप कुमार और पत्नी सुमन के बीच मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर बहस हुई। बहस के दौरान प्रदीप ने सुमन के साथ मारपीट शुरू कर दी।

उसी शाम को प्रदीप और सुमन के बीच फिर झगड़ा हो गया और प्रदीप ने सुमन को लात-घूंसों, डंडों से मारना शुरू कर दिया। सुमन खुद को बचाने के लिए सड़क की ओर करीब साठ मीटर दूर भागी भी, लेकिन वह उसके पीछे वहीं पहुंच गया और पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


पढ़ें, धर्मनगरी में रेप : सीबीआई कराएगी पॉलीग्राफी टेस्ट

घटना के दौरान आरोपी के माता-पिता और बच्चे घर में होने के बावजूद वे सुमन को आरोपी के चंगुल से नहीं बचा सके।

आरोपी के पिता ने दी जानकारी
प्रभारी तहसीलदार ने बताया कि प्रदीप के पिता पाती राम ने बुधवार को राजस्व पुलिस में तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। तहरीर में उन्होंने प्रदीप कुमार पर सुमन की हत्या करने का आरोप लगाया।

प्रभारी तहसीलदार ने बताया कि मृतका के ससुर की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोपी गिरफ्तार
राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। बुधवार सुबह आरोपी को बीजोरापानी से गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे न्यायालय में पेश करने के बाद खांड्यूसैण जेल भेज दिया गया है।

शक के आधार पर ली जान
कहा जा रहा है कि प्रदीप ने शक के आधार पर अपनी पत्नी की जान ले ली। राजस्व पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रदीप अपनी पत्नी पर शक करता था।

वह बार-बर अपनी पत्नी को बदचलन कहकर मारपीट भी करता था। प्रभारी नायब तहसीलदार द्वारा गिरफ्तार होने के बाद उसने इस बात को स्वीकार भी किया है।

अपराधी प्रवृत्ति का है प्रदीप
तहसीलदार ने बताया कि गांव में आरोपी पर मारपीट समेत कई आरोपों में पहले के मुकदमें भी दर्ज है। अपराधी प्रवृत्ति का होने के कारण गांव के लोग उससे डरते भी हैं। इसी वजह से गांव के बीच में घर होने के बावजूद लोग मृतका को बचाने नहीं आए।

पढ़ें, सरकार झुकी पर नर्सें मांगों पर अड़ीं

उन्होंने बताया कि अभी मृतका के मायके वाले मौके पर नहीं आ पाए हैं। मृतका के पिता द्वारा मोबाइल से बताया गया है कि प्रदीप सुमन के साथ मारपीट करता रहता था। मृतका के तीन बच्चे हैं। सभी अभी नाबालिग हैं।

घटना के दूसरे दिन चला पता
पटवारियों की हड़ताल राजस्व पुलिस क्षेत्र के लोगों पर भारी पड़ रही है। हड़वाल के चलते राजस्व पुलिस को हत्या जैसे संगीन अपराधों की घटना तक की जानकारी समय पर नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सुंगर खाल की घटना 14 जनवरी को सायं करीब 6 बजे हो गई थी। लेकिन राजस्व पुलिस को इसकी जानकारी घटना के दूसरे दिन डेढ़ बजे मिल पाई। आरोपी की गिरफ्तारी घटना के तीसरे दिन हो पाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें