पति को मां बेटे के रिश्ते पर शक था। इसलिए उसने दोनों को इतनी खौफनाक मौत दी जिसे पढ़कर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ग्राम पतरामपुर में एक किसान ने घर में सो रही पत्नी और बेटे की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। मां-बेटे की चीखें सुनकर बचाव को आईं बेटियों को भी चाकू मार दिए।
घटना के बाद घायलों को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। एसएसपी ने गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पत्नी के चरित्र पर भी शक करता था। मृतका के भाई ने अपने बहनोई के खिलाफ बहन और भांजे की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
ठाकुरद्वारा के ग्राम गोबदवाला निवासी मोहन सिंह पुत्र रामकुंवर ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी बहन सुनीता देवी की शादी 19 साल पहले पतरामपुर (काशीपुर) निवासी भजन सिंह पुत्र रामसरन सिंह के साथ हुई थी। उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। इस बीच भजन सिंह नशे के लिए संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने लगा।
सुनीता देवी और बेटे जॉनी समझाने का प्रयास करते तो उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज करता था। बुधवार रात भी इसी बात पर उसने सुनीता देवी और पुत्र जॉनी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।